फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव माधोसिंघाना में मकान में सेंधमारी कर हजारों की नगदी व आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से हजारों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव माधोसिंघाना में चोरों ने वीरवार रात्रि को एक मकान में सेंधमारी कर हजारों रुपए के सोने के आभूषण और दस हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह परिवार के लोग उठे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव माधोसिंघाना निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वे गांव के पास ही मलवानी रोड पर बनी ढाणी में रहते हैं। वीरवार देर रात्रि चोर घर से हजारों के गहने चोरी कर ले गए। सुबह 5 बजे जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य कमरे, अलमारी और कमरे में पड़े तीनों संदूकों के ताले टूटे हुए थे। उसमें से एक गुलीबन्द सोने का 3 ग्राम, 1 मंगल सूत्र सोने का 1 ग्राम, 1 अंगूठी लेडिज 1.2 ग्राम, 1 जोड़ी झुमका सोने का 1 ग्राम, 1 तीली सोने की 3 ग्राम व एक जोड़ी पाजेब चांदी वजन लगभग 250 ग्राम व करीब 10 हजार की नगदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें