फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के कारण विद्युत तार से टकराई डिश की तार, स्पार्किंग से कर्मचारी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के कारण विद्युत तार से टकराई डिश की तार, स्पार्किंग से कर्मचारी झुलसा
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित कल्याण नगर में डिश की तार को ठीक करते वक्त विद्युत तारों में स्पार्किंग के चलते एक कर्मचारी झुलस गया। आसपास के लोगों ने केबल के मालिक को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार मेला ग्राउंड निवासी करीब 27 वर्षीय राजेश, जोकि सिरसा में ही एक केबल संचालक के पास कार्य करता था। वीरवार की बाद दोपहर वह बेगू रोड स्थित कल्याण नगर गली नंबर दो में एक मकान के ऊपर डिश की तार ठीक कर रहा था। डिश की तार के साथ ही विद्युत तार भी गुजर रही थी। तेज हवा के कारण डिश की तार ठीक करते वक्त अर्थ की तार विद्युत की तार से टकरा गई। स्पार्किंग होने से वह बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने विद्युत आपूर्ति को बंद करवाकर उसे झुलसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में पहुंचकर उसे संभाला और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें