फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला ने लगाया सरपंच प्रतिनिधि पर गाली-गलोच व धमकी का आरोप, एसपी को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि पर गाली-गलौच और धमकी का आरोप
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव थिराज की एक विधवा महिला ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर गाली गलौच व धमकियां देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसके द्वारा सीएम विंडो पर कई शिकायतें भेजी जा चुकी है, लेकिन सरपंच द्वारा राजनीतिक दबाव बनवाने के चलते उसे न्याय नहीं मिला रहा।
एसपी को दी शिकायत में विधवा रानी कौर ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन सरपंच प्रतिनिधि प्यारा सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते उसका मकान लिस्ट से नाम कटवा दिया। महिला का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि ने उसके साथ गाली गलौच कर धमकी देते हुए कहा कि वह किसी भी सरकारी योजना का लाभ उसे नहीं देने देगा। महिला का कहना है कि उसने सरपंच द्वारा उसके साथ गाली गलौच व दुर्व्यवहार करने की शिकायत सीएम विंडो व थाना में दी थी। विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए उच्चाधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मकान बनाने के लिए पात्रों का सर्वे टीम द्वारा किया गया था। इसमें मेरा कोई रोल नहीं था और न ही मैंने महिला का नाम लिस्ट से कटवाया। महिला द्वारा मेरे खिलाफ बेवजह शिकायतें दी जा रही हैं। जो आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद है।
--प्यारा सिंह, सरपंच प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें