सिरसा। गांव बड़ागुढ़ा के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने एक मजदूर को टक्कर मारी। जिसके चलते मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल मजदूर को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल मजदूर के साथ अस्पताल में पहुंचे अमित मोंगा ने बताया कि उसका लकड़ी का कारोबार है। उसके पास अप्रवासी संतोष कुमार बीते लंबे समय से उसके पास रहता है और मजदूरी करता है। रोजाना की तरह सोमवार को भी संतोष लकड़ी की कटाई कर रहा था। इसी दौरान गांव रोड़ी की तरफ से एक तेज रफ्तार से बाइक आई। स्पीड अधिक होने के कारण बाइक को चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक की टक्कर से संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गया।