दुकान से एलईडी और म्यूजिक सिस्टम चोरी
रानियां। चोर वीरवार रात को वार्ड नंबर 7 में स्थित हेयर ड्रेसर की दुकान से हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार बूटा सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बूटा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जिंदल क्लाथ हाउस वाली गली में हेयर ड्रेसर का काम करता है। शुक्रवार सुबह आकर अपनी दुकान पर आया तो उसे दुकान का शटर आधा खुला हुआ मिला। जब वह दुकान में गया तो दुकान से एक एलईडी 32 इंच, एक म्यूजिक सिस्टम गायब था। बूटा सिंह की शिकायत पर रानियां पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।