फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के बोर्ड ने किया युवक के शव का पोस्टमार्टम, विसरा जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों के बोर्ड ने किया युवक के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव शाहपुर बेगू में एक घर में घुसकर महिला पर हमला करने व बाद में गोली मारकर स्वयं भी सुसाइड करने के मामले में मरे युवक के शव का वीरवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद चिकित्सकों ने युवक के शव को परिजनों को संस्कार के लिए सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा लगाए आरोपों के बाद पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का बोर्ड बनवाया गया। जिसमें डॉ. गोल्डी व डॉ. बलेश शामिल थे। हालांकि एक्सरे व अन्य जांच में कोई ठोस तथ्य सामने न आने पर परिजन एक बार तो शव को रैफर करवाने की बात कहने लगे। लेकिन बाद में डॉक्टरों से विचार-विमर्श के बाद यहीं पोस्टमार्टम कर विसरा मधुबन भेजने की बात पर सहमत हो गए। डॉक्टरों ने परिजनों की मांग पर विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान अस्पताल में किसी अप्रिय घटना को लेकर पुलिस के कर्मचारी भी तैनात रहे।
एक्सरे में नहीं आया मारपीट का कोई तथ्य सामने: बुधवार की सुबह करीब 11 बजे हुए घटनाक्रम को पुलिस व आमजन ने एकतरफा माना था। लेकिन सांय को मृतक युवक के परिजनों ने घटना को सुसाइड की बजाय साजिश के तहत युवक को घर बुलाकर हत्या का आरोप लगाया। सारी कहानी साफ हो जाने के बाद पुलिस को भी परिजनों के आरोप नागवार गुजरे। पुलिस ने परिजनों से लिखित में शिकायत देने की बात कही। देर रात्रि को परिजनों ने पुलिस को मामले की जांच के लिए लिखित में शिकायत दी। सुबह पुलिस व परिजन पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंच गए। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने सर्वप्रथम पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का बोर्ड गठित करवाया। इसके बाद पहले जांच के लिए युवक के शव का एक्सरे करवाया गया। एक्सरे रिपोर्ट में ये साफ हो गया कि युवक ने शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। जिससे ये लगे की युवक की हत्या की आशंका हो। डॉक्टरों ने परिजनों को सभी रिपोर्ट बता दी। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

शव रखने को नहीं मिला फ्रिजर:
नागरिक अस्पताल में बने शवग्रह में अस्पताल बनने के बाद शिफ्ट किया गया शव रखने का फ्रीजर खराब होकर जंग की भेंट चढ़ गया। जोकि आज तक ठीक नहीं हो पाया। करीब एक माह पूर्व अस्पताल प्रबंधन की मांग पर अस्पताल को विभाग की ओर से 8 लाख रुपये की कीमत के 4 फ्रिजर मिले। जोकि कनेक्शन न होने के कारण धूल फांक रहे हैं। वर्तमान में शव रखने के लिए फ्रिजर की कोई व्यवस्था नहीं होने से पूरा वातावरण दुर्गंधमय रहता है। युवक के शव को रखने के लिए भी परिजनों को फ्रीजर नसीब नहीं हुआ। इसके कारण परिजनों को बर्फ मंगवाकर शव को रखना पड़ा। पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से फ्रीजर के कनेक्शन के लिए कह दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ये था मामला:
मामले के अनुसार एकतरफा प्यार में पागल कंगनपुर रोड निवासी भूपेंद्र सैनी गांव शाहपुर बेगू में बुधवार की सुबह बेगू निवासी मदनलाल के घर में घुस गया। घटना के वक्त घर में मदनलाल की पत्नी व बहू थी। युवक ने घर में घुसते ही कमरे में बैठी विवाहिता पर पिस्तौल तान दी। दोनों सास-बहू अचानक हुए घटनाक्रम से हैरत में पड़ गए। हालांकि इस दौरान युवक ने एक फायर भी किया। लेकिन वह विवाहिता को छूता हुआ दीवार से जा लगा। इसी दौरान किसी तरह सास बहू ने अपने आप को बचाते हुए बाहर निकलकर युवक को कमरे में बंद कर दिया। युवक ने अपने आप को फंसा देखकर खुद को कमरे के अंदर ही गोली मार ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पहले सदर थाना प्रभारी जगदीश टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कमरा खोलकर देखा तो युवक सोफे पर मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद सूचना डीएसपी हेडक्वार्टर को दी गई। डीएसपी रविंद्र सिंवर व सीआईए की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकि से जायजा लिया।
कोट्स-
-रात्रि को युवक के परिजनों ने शिकायत दी थी कि युवक ने सुसाइड नहीं किया। बल्कि उसे घर बुलाकर मारा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जगदीश जोशी, सदर थाना प्रभारी सिरसा।
कोट्स:
-विभाग की ओर से अस्पताल को शव रखने के लिए चार फ्रीजर दिए गए थे। लेकिन जगह के अभाव में अभी तक फ्रीजर शिफ्ट नहीं किए जा सकें हैं। जल्द ही फ्रीजर शिफ्ट कर शुरू करवाए जाएंगे। ताकि शव रखने में कोई दिक्कत न आए।
-डॉ. सुभाषिनी जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें