फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढ़ां की एक खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के आरोप में छह पर मामला दर्ज
विज्ञापन

ओढां। रोड़ी पुलिस ने एक नवविवाहिता के ब्यान पर उसके ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिसार के एक अस्पताल मेें दाखिल कैमरी निवासी पुष्पा ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी शादी 23 जून 2018 को भादड़ा निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। इस शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालवाले इनोवा गाड़ी की मांग कर रहे थे। पीड़िता के मुताबिक उसके ससुरालजनों ने उसके साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके पहुंची जहां परिजनों ने उसे हिसार के एक हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी एएसआई इन्द्रसेन ने बताया कि घायल के ब्यान पर पुष्पा के पति संदीप कुमार, उसके ससुर महावीर, सास कृष्णा देवी, ननद सुषमा देवी व ननदोई संदीप सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें