दो किलोग्राम अफीम सहित बाइक सवार गिरफ्तार
सिरसा।
सीआईए स्टाफ पुलिस ने बाइक पर सवार एक व्यक्ति को दो किलोग्राम अफीम के साथ शहर के बी ब्लाक क्षेत्र से काबू किया है। पकडे गए व्यक्ति की पहचान ब्रह्म देव निवासी सोखा जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने पकडे़ गये व्यक्ति से अफीम सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस की एक टीम प्रभारी अजय मोर के नेतृत्व में शहर सिरसा के बी ब्लाक क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया, जिस की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई।