फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कीटनाशक बेचने पर कंपनी मैनेजर ने करवाया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली कीटनाशक बेचने पर कंपनी मैनेजर ने करवाया केस दर्ज
विज्ञापन

रानियां। कुछ दिनों से नकली कीटनाशक बेचने के आरोप में कंपनी के मैनेजर ने दवा बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बेहड़ा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी विकास कॉलोनी पारसनाथ सिद्धी करनाल विवेक चौधरी ने बताया कि वह ओसवाल कृषि रासायन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड आजादपुर दिल्ली में बतौर रीजनल सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात है। कंपनी एएनआईएसओ और भारत सरकार से लाइसेंस शुदा है। उनकी कंपनी कीटनाशक दवाई बनाती है । उसे कंपनी हरियाणा का क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर बनाया हुआ है। छह अक्तूबर को वह सिरसा के रानियां क्षेत्र में दवा की मार्केटिंग के लिए आया था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिरसा निवासी सुमित ओसवाल ब्लैक गोल्ड के नाम से नकली दवा बेच रहा है। उन्होंने ग्राहक के तौर पर जांच के लिए 20 लीटर दवा मंगवाई। जिसका रेट 500 रुपए लीटर बताया गया। उन्होंने दोनों दवाओं का मिलान किया तो एमएसपी में भी काफी फर्क था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचित करने पर आरोपी दवा वहीं छोड़कर भाग गया। विवेक ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर मुनाफा कमाया है। जबकि उनकी कंपनी को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए इसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि कंपनी के मैनेजर ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलाया किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें