फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति की दौरा पडने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति की दौरा पड़ने से मौत
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा कोर्ट में पेशी पर आए एक व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह अचानक दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार कांग्रेस सरकार के दौरान जनवरी 2014 में गांव पनिहारी में लोगों ने बिजली के बिल भरने से इनकार कर दिया था। गांव के लोगों ने एक कमेटी बनाई हुई थी कि भी व्यक्ति बिल नहीं भरेगा। लोगों ने निगम द्वारा भेजे गए बिजली बिलों की प्रतियां भी जलाई थी। जनवरी 2014 में निगम के एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार गांव में कर्मचारियों के साथ बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीओ व टीम के सदस्यों का न केवल विरोध किया। बल्कि उनके साथ मारपीट भी की थी। एसडीओ की शिकायत पर सदर थाने में पनिहारी निवासी हरबंस व सात अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने पिछली डेट को हरबंस को दोषी करार दिया था। शुक्रवार को इस मामले में फैसला होना था। पनिहारी निवासी 57 वर्षीय हरबंस शुक्रवार को कोर्ट में परिवार के लोगों के साथ पेशी पर आया था। सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर जब हरबंस कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था तो अचानक उसे दौरा पड़ गया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें