फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के कमरे से अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डिंग पुलिस ने गांव भावदीन स्थित एक ट्यूबवेल के कमरे से तलाशी उपरांत एक नाजायज पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में इसी गांव निवासी छिंदा को नामजद किया है। ढाणी खानपुर (फतेहाबाद) निवासी स्वर्ण सिंह ने डिंग थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी गांव भावदीन में 11 किले जमीन थी, जिसमें से उसने 3 किले जमीन बागा बाई निवासी भावदीन को बेच दी। इसी प्रकार ट्यूबवेल का एक चौथाई हिस्सा भी बेच दिया। उसने बताया कि अब बागा बाई का बेटा बोबी उसे अपने ही ट्यूबवेल से पानी नहीं चलाने देता। उसने छिंदा को ट्यूबवेल पर बैठा रखा है, जिसके पास अवैध असला है। डिंग पुलिस ने इस सूचना के बाद मौका मुआयना किया। ट्यूबवेल कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली तो मौका से एक नाजायज पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस 12 बोर के, एक जिंदा कारतूस 8 एमएम का बरामद हुआ। पुलिस ने छिंदा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें