फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट व छेड़छाड़ पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गत दिवस वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही अमृतपाल सिंह, राजपाल व मग्घर सिंह ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने किसी तरह परिवार के लोगों को इस बारे बताया, जिसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संगीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें