सिरसा। महिला थाना सिरसा पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और एक महिला के खिलाफ सहयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी शहर के एक मोहल्ला निवासी रणजीत ने 26 मार्च की दोपहर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसी मोहल्ले की निवासी एक महिला ने इस कृत्य में उसका साथ दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के पर मामला दर्ज किया है।