मंदिर की चढ़ावा राशि और सिलिंडर चोरी
रोड़ी। चोर कस्बे की एक दुकान में रखा सिलिंडर और शिव मंदिर में दान में चढ़ाई गई राशि ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रोड़ी में पुलिस नाके के नजदीक एक सीमेंट की दुकान से चूल्हे पर लगा गैस सिलेंडर व व शिव मंदिर के चढ़ावे की राशि लेकर फरार हो गए। दुकानदार जीवन सिंह ने बताया कि दुकान के नजदीक शिव मंदिर के चढ़ावे का गोलक खोलकर राशि दुकान में रखी गई थी। ताकि मंदिर के कार्य पर खर्च की जा सकें। दानपात्र से तकरीबन दस पंद्रह हजार रुपये एकत्रित कर दुकान में रखी गई थी जो कि चोर चुराकर ले गए। चोरी की शिकायत रोडी थाने में दे दी गई है।