घर में घुसकर युवक को अगवा करने का आरोप
ओढां। गांव सुखचैन में वीरवार रात कुछ लोग एक घर में घुसकर मारपीट करते हुए दो युवकों का अपहरण कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैै। महिला परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे अवतार व उसके दोस्त बब्बू के साथ घर पर मौजूद थी कि काफी लोग डंडे व लाठियों से लैस होकर घर में घुस आए। उक्त लोगों ने गेट बंद करके उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोग अवतार व बब्बू का अपहरण कर ले गए। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।