फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 3 में बंद पड़े घर में चोरी, एलसीडी व सिलेंडर चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान से एलसीडी और सिलिंडर चोरी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर के वार्ड 3 में रहने वाले राजस्थान के सोनड़ी गांव निवासी अनिल कुमार के घर को निशाना बनाया । चोरों ने घर से कीमती सामान, एलसीडी व सिलिंडर चुराया है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। सीआरडीएवी स्कूल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार रात वह अपने मकान पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में चला गया था। जब शुक्रवार सुबह घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो सारा सामान भी बिखरा हुआ था। घर में नकदी नहीं थी, चोरों के हाथ एलसीडी व सिलिंडर लगे हैं। वहीं चोरों ने पानी वाले पंप को खोलने का भी प्रयास किया। मगर उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे: डीएसपी
ठंड के मौसम में बढ़ते कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है, चोरी की वारदात न हो इसे लेकर उचित प्रबंध किए जाएंगे। गश्त बढ़ाई जाएगी। सभी थाना व चौकी इंचार्ज को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- साधु राम बिश्नोई, डीएसपी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें