ओढां पुलिस ने हेरोइन तस्कर को साथ लेकर दिल्ली मेें की छापामारी
ओढां। 65 ग्राम हेरोइन सहित बीते मंगलवार को काबू किए गए डबवाली निवासी 3 आरोपियों संदीप, राजेन्द्र उर्फ भूरिया व सतीश तीनों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से सतीश को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपी सतीश को साथ लेकर दिल्ली में हेरोइन सप्लायर प्रिंस के यहां छापेमारी की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी सतीश के माध्यम से तस्करों बारे अन्य जानकारी भी मिल सकती है। सीआईए ने बीते मंगलवार को पन्नीवाला मोटा के निकट इनोवा सवार 3 लोगों से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। तीनों आरोपियों ने विकासपुरी दिल्ली निवासी प्रिंस से हेरोइन खरीदकर लाने की बात कबूल की थी।