फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ट्राला, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ट्राला, चालक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खारियां। जोधपुरिया से चलकर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुआ एक ट्राला गांव खारियां से भूना के बीच सड़क पर मध्यरात्रि को एक सांड को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई व ट्राला क्षतिग्रस्त हो गया। गांव जरोधपुरिया निवासी दुनीराम कालीरावण का ट्राला एचआर 57-6213 जोकि राकेश कुमार चला रहा था। राकेश कुमार ट्राला लेकर रात्रि 12 बजे जोधपुरिया से हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह गांव खारिया से भूना की ओर जा रहा था। बीच सड़क अचानक एक सांड आ गया। जिसको बचाने के लिए ट्राला अनियंत्रित होते हुए कीकर के पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने पर ट्राले का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक राकेश कुमार को चोटें आई। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें