अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
लघु सचिवालय के निकट बने ई-दिशा सेंटर से अज्ञात व्यक्ति सेंटर में काम से आए एक व्यक्ति की जेब से करीब 46 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। घटना का कुछ देर पता चला, जिसके बाद पीड़ित ने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भरोखां निवासी रामकुमार ने बताया कि सोमवार को वह ई-दिशा में किसी काम से आया हुआ था। उसने बताया कि उसकी जेब में करीब 46 हजार रुपये की नकदी थी, जोकि किसी को देनी थी। दोपहर करीब 12 बजे ई-दिशा में ही भीड़ अधिक होने का फायदा उठाकर शातिर अज्ञात व्यक्ति उसकी जेब से नकदी चुराकर ले गया। कुछ देर बाद उसे घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ई-दिशा सेंटर के बाहर व्यक्ति की जेब से 46 हजार की नकदी चोरी