फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से दो मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड स्थित डेंटल केयर सेंटर के डॉक्टर पंकज गुप्ता के घर से चोर दो मोबाइल चुराकर ले गया। शहर थाना पुलिस ने डॉ. पंकज गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. पंकज ने बताया कि रविवार सुबह वह सो के उठा तो कमरे में रखे दो मोबाइल गायब मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी तो सुबह पांच बजकर दस मिनट पर एक युवक मकान में घुसा और दोनों मोबाइल चोरी करके ले गया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है। मामले की जांच का जिम्मा एसआई हंसराज को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें