फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी सुरेश कुमार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा।
राजस्थान के गांव चिड़िया गांधी निवासी सुरेश की हत्या उसके दोस्तों ने अवैध संबंधों के चलते की थी। यह खुलासा हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने किया है। वीरवार को चोपटा पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को अदालत में पेश किया जहां से एक आरोपी प्रवीण को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है, वहीं दो को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सुरेश कुमार अपने गांव चिड़िया गांधी में डेयरी चलाता था और हत्यारोपी राकेश के घर के पास ही डेयरी बना रखी थी जिससे सुरेश का राकेश के घर आना-जाना था। चोपटा थाना पुलिस के मुताबिक राकेश को शक था कि सुरेश का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते राकेश ने अपने दोस्त लादूराम व साले प्रवीन कुमार के साथ हत्या की योजना बनाई। तीन फरवरी को राकेश ने सुरेश कुमार को अपने दोस्त लादूराम के साथ साले प्रवीन कुमार की कार में बैठाकर गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेड़ी माइनर पर ले गए और चारों ने मिलकर शराब पी। सुरेश को शराब पिलाकर शाम करीब सात बजे मारपीट करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और घायलावस्था में सुरेश को वहीं छोडक़र अपने गांव चले गए। लेकिन करीब ढाई घंटे बाद तीनों व्यक्ति फिर से घटनास्थल पर आए व घायल सुरेश को नहर में धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन चार फरवरी को सुरेश का शव खेड़ी माइनर में चोपटा पुलिस ने बरामद किया व इसकी सूचना उसके परिजनों की दी। मामले में मृतक के भाई मृतक के बड़े भाई शिव कुमार के हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही निवासी लादूराम, राकेश निवासी चिड़िया गांधी व राकेश के साले पर हत्या कर शव को नहर में फैंकने का आरोप लगाया था। मामले में चोपटा थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। बुधवार को तीनों आरोपियों को गंजारूपाणा गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया। चोपटा थाना प्रभारी जंगीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। एक आरोपी प्रवीन कुमार को रिमांड पर लिया गया है जिससे वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद व अन्य पूछताछ करनी है।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी सुरेश की हत्या
तीन आरोपियों ने किया खुलासा, तीन फरवरी हत्या कर फेंक दिया था माइनर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें