315 बोर के देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो।
रानियां। वार्ड नंबर 15 में स्पेशल टास्क फोर्स सिरसा की टीम ने एक युवक से 315 बोर देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू करके आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। सिरसा की टास्क फोर्स टीम ने गुप्त सूचना के मुताबिक देसी कट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 15 से पकड़े गए आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी रानियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे देसी कट्टे को जब्त कर दिया है।