दस ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने वीरवार रात शहर के खैरपुर क्षेत्र से एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी वार्ड आठ खेरपुर सिरसा रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन सप्लायर का नाम, पता पूछकर दोनों के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम वीरवार रात खैरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई। आरोपी से बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी संजीव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फोटो-5 : पुलिस हिरासत में आरोपी हेरोइन तस्कर संजीव कुमार।