कार चोरी की गुत्थी सुलझी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
सिरसा। कालांवाली थाना पुलिस ने 14 दिसंबर को बस स्टैंड से चोरी हुई कार की गुत्थी को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कार भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकंदर सिंह व गुरमीत सिंह निवासियान गांव करूंगावाली के रूप में हई है। इस संबंध में गांव खाईशेरगढ़ निवासी अमनदीप की शिकायत पर कालांवाली थाना में कार चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जानकारी के अनुसार गांव खाईशेरगढ़ निवासी अमनदीप अपनी कार को बस स्टैंड कालांवाली पर खड़ी कर बाजार में कोई सामान लेने के लिए चला गया था और जब वापिस लौटा तो कार गायब मिली। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों को चोरी शुदा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को वीरवार सुबह अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।