फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां में नाबालिग की शादी पर केस दर्ज, सिरसा में नाबालिग को शादी के नाम पर एक लाख में बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां में नाबालिग की शादी पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। रानियां में 5 मई को एक नाबालिग की शादी करने के मामले में सहायक बाल विकास निषेध अधिकारी ने केस दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार रानियां में सुल्तानपुरिया रोड पर रहने वाले हरबंस लाल ने अपनी साढ़े पंद्रह साल की लड़की की शादी 5 मई को हिसार जिले के गांव पीरांवाली में की थी। उस समय लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी। इस मामले की कुछ दिन पूर्व किसी व्यक्ति ने जिला बाल विकास कार्यालय में शिकायत कर दी। टीम के सदस्य जब लड़की के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि उन्होंने अभी लड़की की शादी नहीं की है। बल्कि रिश्ता तय किया है।
विज्ञापन

सहायक बाल विकास निषेध अधिकारी तरूण चुघ ने बताया कि उन्होंने रानियां में लड़की के घर के आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि लड़की की शादी तो 5 मई को ही कर दी गई थी। उन्होंने इस बारे में ग्रामीणों के सामूहिक बयान दर्ज कर एसपी से मिलकर इस मामले में केस दर्ज कराने की सिफारिश की। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं सिरसा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। तरूण चुघ के अनुसार हिसार रोड स्थित सत्यम पैलेस के पीछे स्थित एक ढाणी में भी 14 साल की बच्ची की शादी की गई है। यह भी पता चला है कि लड़की को एक लाख रुपये में बेचा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी वे मौके पर जाकर जांच करेंगे और यदि सूचना सही मिली तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें