फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा में घर की छत पर चढ़ी महिला हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गई। महिला को सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव साहुवाला-प्रथम निवासी एक दंपति पिछले कुछ समय से गांव बड़ागुढ़ा में रह रहा है। शनिवार को महिला राज कौर किसी कार्यवश घर की छत पर चढ़ी थी। इसी दौरान बारिश के चलते छत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलसी महिला को सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैै। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हाई वोल्टेज की तारें उनके घरों की छत के ऊपर से गुजरती है जिससे हर समय अनहोनी का डर बना रहता है। वहीं इस घटना के बाद पंजुआना के एसडीओ संजय श्योराण ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसा में एक महिला झुलसी है। एसडीओ के मुताबिक ये लाइन घर के ऊपर से नहीं थी बल्कि पास से गुजर रही थी। एसडीओ ने बताया कि जो लाइन घरों के ज्यादा निकट या ऊपर से गुजर रही है तो उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें