फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब व नशीले केप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब व नशीले कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खारियां। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए प्रबल प्रहार ऑपरेशन अभियान के तहत रानियां पुलिस ने दो अलग-अलग लोगों से छापेमारी करते हुए 12 बोतल अवैध शराब व 60 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। पुलिस को सूचना मिली कि मौजू की ढाणी इलाके में एक व्यक्ति नशीली गोलियों का कारोबार करता है। जिसके आधार पर रानियां थाना प्रभारी दलेराम ने एएसआई रामसिंह पर आधारित टीम का गठन करके छापामारी की। छापेमारी में कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह के कब्जे से 60 नशीले कैप्सूल बरामद हुए, जिसे कुलदीप मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। दोनों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन भागने में कामयाब नहीं हो सके। इसी प्रकार बुखारा खेड़ा इलाके में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर छापामारी करते हुए पुलिस ने बुखारा खेड़ा के बलवंत पुत्र गिरधारी लाल के कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें