फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के विरोध में कालांवाली मंडी रही बंद, व्यापारिपों ने दिया धरना, किसानों ने भी विरोध में दिया धरनो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली। सोमवार रात को कालांवाली में दूध लेकर पहुंची वीटा मिल्क प्लांट की गाड़ी को किसानों ने रोक लिया। इसके विरोध में मौके पर पहुंचे आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान एवं किसानों के बीच कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले को शांत कराने का प्रयास किया, मगर इसी दौरान किसी ने न्यू आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान के घर पर पत्थरबाजी कर दी। प्रधान ने घटना की शिकायत पुलिस को देकर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन ने मंडी को बंद रखा तथा अनाजमंडी में ही धरना भी दिया।

हुआ यह कि वीटा मिल्क प्लांट की एक गाड़ी सोमवार शाम साढ़े सात बजे कालांवाली में दूध की सप्लाई देने आई थी। इसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर वीटा की दुकान पर पहुंच गए और गाड़ी की चाबी निकाल ली। पता चलने पर न्यू आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की इस कार्रवाई का विरोध किया। यहां मामला बिगड़ गया। रात को ही प्रदीप के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। घटना का पता चलने पर दोनों पक्षों के लोग पुलिस थाने में जमा हो गए और एक दूसरे पर आरोप लगाए। मामले की सूचना देने पर डबवाली के डीएसपी किशोरी लाल व एसडीएम बिजेंद्र सिंह भी पहुंचे और दोनों पक्षों में सुलह करवाने का प्रयास किया। लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई और थाने में देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। मामले को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य थानों से पुलिस बल को बुलाया।
विज्ञापन

एसपी कर रहे थे बात, प्रधान के घर बरसाए पत्थर
मामला बिगड़ता देख एसपी हामिद अख्तर रात्रि को करीब दस बजे कालांवाली पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। एसपी दोनों पक्षों से बात कर ही रहे थे कि कुछ लोगों ने प्रदीप जैन के घर पर पत्थरबाजी कर दी। जिसके बाद मामला एक बार फिर से तूल पकड़ गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रदीप के निवास पर पुलिस बल तैनात किया। वहीं मंगलवार को मंडी बंद रही था व्यापारियों ने धरना दिया। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद मितल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश बाजपेयी, नगर पार्षद संदीप वर्मा, सुरेंद्र नेहरू, हरपाल सिंह, राकेश बांसल, सुरेश प्रिंस, तरसेम स्टार, रवि दानेवालिया, संजीव बांसल, नरेश सिंगला, बोबी सिंगला, गुरजीत सिंह, पप्पू झोरड़, संदीप जैन, लवलीन जैन, सुनील अहलावत, नायब सिंह, सूरजभान ठेकेदार, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, संजय गाबा, योगेश जैन, तरसेम कुमार उपस्थित थे।

किसान नेता बोले पत्थरबाजी से कोई लेना-देना नहीं
आंदोलन कर रहे किसान गुरदास सिंह लकड़वाली के नेतृत्व में अतिरिक्त अनाज मंडी में एकत्रित हुए। किसान नेता गुरदास सिंह ने कहा कि उक्त घटना से किसानों का कोई लेना-देना नहीं है। शरारती तत्व लोग ही मामले को भड़का रहे हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से गांवों में धरना दे रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की वे गांवो में शांति पूर्ण ढंग से बंद को कामयाब बनाएं। डबवाली के डीएसपी किशोरी लाल व एसएचओ धर्मबीर सिंह, गुप्तचर विभाग के प्रभारी मान सिंह ने किसानों से कहा कि वे शांति पूर्ण तरीके से धरना देकर रोष जताएं न कि किसी को परेशान करें।
विज्ञापन


वर्जन :::::::
इस संबंध में डबवाली के डीएसपी किशोरी लाल व एसएचओ धर्मबीर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा शहर व क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। इसके अलावा जिन शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की है, उनकी पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शहर में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें