फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम पेड़ चोरी मामले की गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
ओढ़ा थाना पुलिस ने बीती 31 जनवरी 2018 को थाना क्षेत्र के गांव शालमखेड़ा से होकर गुजरने वाले राजपुरा माइनर पर से पांच शीशम के पेड चोरी करने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मंगतराम पुत्र नैन सिंह निवासी ढाबा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एक शीशम बरामद कर ली है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर इस घटना के दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर अन्य चोरीशुदा शीशम के पेड व वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की जाएगी। एक अन्य घटना में सदर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 28 नवंबर 2017 की रात को गांव आसाखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर के मामले को सुलझाते हुए घटना के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद कर लिए है। पकड़े गए लोगों की पहचान रतनलाल पुत्र सुरजाराम व सतपाल पुत्र फूलाराम निवासियान गांव आसाखेड़ा के रूप में हुई है। शहर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान राजकुमार पुत्र नत्थू राम निवासी मेला ग्राउंड को 16 बोतल देसी शराब के साथ, जबकि सुरेंद्र कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी लखीतालाब मोहल्ला सिरसा को 12 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। वहीं शहर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान सुरेंद्र पुत्र लालंचद निवासी चत्तरगढ़पट्टी सिरसा को 8 बोतल देसी शराब के साथ, जबकि बसंत पुत्र सकरुराम निवासी थे। हड मोहल्ला सिरसा को 11 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में शहर थाना सिरसा में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें