अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव किशनपुरा बस स्टैंड के निकट से 6.4 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को काबू किया है। पकड़ेे गए युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र कालूराम निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। ऐलनाबाद पुलिस को रात्रि को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनपुरा बस स्टैंड पर एक बाइक सवार युवक हेरोइन लेकर आ रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव के बस स्टैंड पर नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। युवक की जेब में मिले लिफाफे से 6.4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।