फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी काटने पर दो के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कालोनी काटने पर दो के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

सिरसा। डीटीपी कर्मवीर सिंह ने अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ जोरदार मुहिम छेड़ दी है। उनकी ओर से अब शहर के बाहरी एरिया में कालोनी काटने वालों पर पैनी निगाह रखीं जा रही है। मंगलवार को डीटीपी विभाग के फील्ड इंवेस्टिगेटर अनिल कुमार की ओर से सदर सिरसा थाना में गांव खाजाखेड़ा निवासी नरेश पुत्र भगवानदास व देवेंद्र पुत्र गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर हरियाणा डिवलेपमेंट एंड रेगूलेशन ऑफ अर्बन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने नगर योजनाकार विभाग से एनओसी लिए बगैर कालोनी काटने का काम किया है। इन लोगों ने कालोनी काटकर नियमों की अवहेलना की गई है। शिकायत के साथ तमाम दस्तावेज भी फर्जी किए गए है। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें