फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गंभीर घायल हुए युवक ने तोड़ा दम, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। गांव मांगेआना के समीप वीरवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए जगसीर सिंह की शुक्रवार सुबह बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव मांगेआना निवासी जगसीर सिंह (25) अपने पिता गुरदेव सिंह के साथ डबवाली में किसी कार्यवश आया था। बाद दोपहर दो बजे के करीब अपने गांव वापस जाने के लिए डबवाली से कालांवाली की प्राइवेट बस में सवार हुआ। जैसे ही बस गांव मांगेआना में स्थित इंडो इजरायल फार्म के समीप पहुंचकर धीरे हुई तो उसने बस से उतरने का प्रयास किया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बस के पिछले टायरों के नीचे आ गया। उसे घायलावस्था में डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां रक्त ज्यादा बह जाने के कारण उसे सिरसा रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। शहर थाना के एएसआई धर्मचंद ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता गुरदेव सिंह के बयान पर बस चालक गुरजीत सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव जोगेवाला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें