फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानी के चलते निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक परेशानी के चलते निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

डबवाली। गांव बुखाराखेड़ा में वीरवार को मानसिक परेशानी के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव बुखाराखेड़ा निवासी करीब 25 वर्षीय अनिल जोकि पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गत वीरवार को उसने अपने ही घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बाबत पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें