फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली।
शहर के नजदीक तख्तमल रोड पर शहर से घर लौट रहे एक युवक की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हैप्पी सिंह निवासी गांव तख्तमल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हैप्पी सिंह (28) की कालांवाली में कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर की दुकान थी। सोमवार को काम में कुछ देरी होने व ठंड होने के कारण वह अपने मित्र की कार लेकर शहर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह तख्तमल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद हैप्पी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिजनों उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हैप्पी सिंह शादीशुदा था और उसका एक तीन वर्षीय पुत्र है। मंगलवार को उसका बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक स्वरूप शहर की पीएनबी बैंक वाली मार्केट में दोपहर तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। बताया जा रहा है कि परिजनों को हादसे की सूचना देरी से मिली।

-कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत
शहर के नजदीक तख्तमल रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें