फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)।
पुलिस के ऑपरेशन दुर्गा के तहत शिक्षण संस्थानों के इर्द-गिर्द छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसका एक उदाहरण शुक्रवार को रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव फग्गू में फिर सामने आया है। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता के परिजन थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा शोर मचाए जानेे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। उधर, इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने घटना की निंदा की। वहीं इस मामले में परिजन पीड़िता को लेकर थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी महिला पुलिस को भेजते हुए पीड़ित पक्ष को बयान दर्ज करवाने के लिए कहा, लेकिन बाद में परिजनों ने किसी कारणवश कोई शिकायत दर्ज न करवाते हुए कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में जब रोड़ी पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मौखिक शिकायत दी थी, जिसके बाद कार्रवाई के लिए महिला पुलिस को भी बुलाया गया था लेकिन परिजनों ने किसी कारणवश कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। वहीं जब डबवाली की एएसआई सुनीता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास पुलिस स्टाफ की ओर से सूचना आई थी, लेकिन पीड़ित पक्ष उनके पास पहुंचा ही नहीं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे आप एसएचओ से ही बात करें। उधर, थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने कहा कि परिजन थाने में आए थे, लेकिन जरूरी बैठक में जाने के बाद मामले की कार्रवाई बारे उन्हें जानकारी नहीं है।

परिजन इस विषय में मेरे पास शिकायत लेकर आए थे। छात्रा के साथ छुट्टी के बाद घर जाते समय बीच रास्ते छेड़छाड़ हुई है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष थाने में गया था। उसके बाद पुलिस की क्या कार्रवाई हुई उन्हेें इस बारे अभी पता नहीं है।
विज्ञापन

-राजकुमार, प्राचार्य रावमा विद्यालय फग्गू।

गांव में कल कार्यक्रम था। इसलिए ग्रामीण कार्यक्रम में व्यस्त थे। हमारे गांव के साथ लगते एक गांव की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। घटना पता चलते ही हम तुरंत वहां पहुंचे थे, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने इस बारे क्या कार्रवाई की उन्हें अभी पता नहीं।
-बलजीत सिंह, सरपंच फग्गू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें