लूट के मामले में तीन और गिरफ्तार
सिरसा। जिला की सदर थाना सिरसा पुलिस ने बीती 28 जुलाई 2018 को ढाणी ख्योंवाली क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार की दो कारें व 54350 रुपये की राशि लूटने के मामले में घटना के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह , जसवत सिंह, सुरजीत सिंह निवासियान ढाणी ख्योंवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई दोनों कारें व 20 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। इस घटना के एक आरोपी कुलवंत सिंह निवासी ढाणी ख्योंवाली को पहले ही गिरफ्तार कर लूटी गई दस हजार रुपये की राशि भी बरामद कर चुकी है। इस संबंध में शराब ठेकेदार हरविंद्र सिंह निवासी दानेवाला पंजाब की शिकायत पर थाना सदर सिरसा में लूट का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।