फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
40 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

डबवाली। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए डबवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को बस स्टैंड मंडी डबवाली क्षेत्र से 40 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र पुत्र गुरमेल सिंह निवासी पक्कांकला पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से चूरापोस्त बरामद कर सप्लायर का नाम पता मालूम कर शहर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए डबवाली के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने जसविंद्र उर्फ बिंद्र को गश्त व चैकिंग के दौरान बस स्टैंड डबवाली के पास से काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें