विवाहिता को किया दहेज के लिए प्रताड़ित
सिरसा। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति व सास के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अग्रेसन कॉलोनी निवासी अनिता का कहना है कि उसकी शादी 12 नवंबर 2017 को हिसार के मोरी गेट निवासी प्रसांत गर्ग से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति प्रसांत व सास उसे दहेज के लिए परेशान करने लगी। अनिता ने जब दहेज लाने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी शलेंद्र कुमार का कहना है कि अनिता की शिकायत पर आरोपी पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने पर कस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।