फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने मचाया हुड़दंग, तोड़े सीसीटीवी

विज्ञापन
crime - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव धोतड़ में बीती रात्रि कई शरारती तत्वों ने मिलकर गांव में हुड़दंग मचाया, इस दौरान गांव में कई दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इस मामले को लेकर गांव के कई लोगों ने मिलकर थाना पुलिस रानियां को शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है, दरअसल क्षेत्र में नशे में लिप्त नव युवकों द्वारा चोरियां व लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपना नशे का शौक पूरा किया जा रहा है। ऐसे शरारती तत्वों ने मिलकर धोतड़ में काफी उत्पात मचाया। पुलिस को दी शिकायत में सीसी टीवी फुटेज के अनुसार सोनू निवासी धोतड़ ने रानियां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार देर रात्रि गांव के शरारती किस्म के चार से पांच लड़के गांव में डंडे, तलवार व तेजधार हथियार के साथ गांव की गलियों में घूमते हुए सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए हैं। ग्रामीण विक्रम हुड्डा, विकास, सुभाष नेहरा, पृथ्वी राम ने बताया कि इन शरारती युवकों ने गांव की 6 दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। इसके अलावा इन्होंने गांव की गलियों में खड़ी तीन गाड़ियों के सीसे तलवारों व डंडों से तोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव धोतड़ में विकास कुमार की परचून की दुकान है जिसका सीसीटीवी तोड़े गए हैं, इसके अलावा राजाराम दूध की डेरी, जगदीश वेल्डिंग वर्कस व बाबू मोटर वाइंडिंग की दुकान से सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ शरारती युवक के गांव में दहशत का माहौल बनाने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि सोनू की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने गांव में जाकर घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच कर रही है। इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें