फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के माध्यम से ही नशे से दूर रह सकता है युवा : आदित्य देवीलाल

Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव झूटीखेड़ा में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रविवार को हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला मुख्य अतिथि रहे। ग्रामीणों और युवा क्रिकेट क्लब ने स्मृति चिह्न भेंट कर चेयरमैन आदित्य देवीलाल को सम्मानित किया। चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से ही युवा नशे से दूर रह सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके और अन्य सामाजिक संस्थानों के आग्रह पर डबवाली को पुलिस जिला घोषित किया ताकि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी नशे को रोका जा सकता है ताकि युवा नशे के बजाय खेलों की तरफ मुड़ जाएं।

आयोजकों की सराहना कर उन्होंने खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अपने कोष से युवा क्लब को 21,000 रुपये का सहयोग भी दिया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए वह हरसंभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक खिलाड़ी रहे हैं और जीवन में खेल का महत्व भलीभांति समझते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर गांव के सरपंच शीला, भाजपा मंडल महामंत्री सीताराम छपौला, प्रवीण भादू, ग्रामसेवक ओमप्रकाश टांक, पंचायत पंच भोम तरड़, पंच कुलदीप सहारण, विजय गोदारा, डाॅ. बीरबल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें