फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: न्यू मोचीवाली माइनर में आई दरार, 20 एकड़ भूमि में भरा पानी

Mon, 22 Apr 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंग मंडी। न्यू मोचीवाली माइनर रविवार दिन के समय एक बार फिर से टूट गई। इस दौरान 20 एकड़ भूमि में पानी भर गया। हालांकि किसानों ने गेहूं कंबाइन से निकलवा ली थी। ऐसे में सूखे चारे का नुकसान ही किसानों को उठाना पड़ा। किसान भजनलाल ढाका ने बताया कि रविवार को वह खेत की तरफ जा रहा था कि खेतों की तरफ पानी भरा हुआ था। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो माइनर में करीब 10 फुट की दरार आई हुई थी।
विज्ञापन

भजनलाल ने उसी समय बेलदार रमेश कुमार को माइनर टूटने की जानकारी दी। जिसके बाद बेलदार रमेश कुमार जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और माइनर को दुरुस्त करवाया। किसान भजनलाल ने बताया कि माइनर काफी पुरानी तथा जर्जर हालत में है, इसलिए बार-बार टूट रही है। माइनर में झाड़-झंखाड़ होने से पानी का रिसाव हो रहा, जिससे उसमें दरारें आ रही है। माइनर टूटने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे पहले भी माइनर टूट चुकी है। यह माइनर क्षेत्र के डिंग, मोचीवाली, कुकड़थाना, जोधकां को सिंचाई करता है। इन गांवों के किसानों को माइनर टूटने पर काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसको लेकर किसान प्रशासनिक अधिकारी व विधायकों को माइनर को दोबारा निर्माण करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें