फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर 19 बैलों व दो गाय से भरा ट्रक पकड़ा तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
गाय व बैलों से भरे ट्रक से गोवंश उतारते हुए गो रक्षा दल के सदस्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर 9 के खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में सभी 19 बैल व दो गाय घायल अवस्था में मिले। इससे पहले ट्रक के ड्राइवर को टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक के ड्राइवर ने अपने आगे जा रही गो रक्षा दल की गाड़ी को टक्कर दे मारी। ड्राइवर ट्रक को भगाने की फिराक में था। पुलिस व गोरक्षा कमेटी के सदस्यों की मुस्तैदी के कारण ड्राइवर भागने में नाकाम रहा। सदर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गो रक्षा सेवा दल के सदस्य मनोज कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि कोटकपुरा में एक बाड़े में दो दिन से कुछ लोग गाय व बैलों को इकट्ठा कर रहे हैं। उन्हें यह संदेह हुआ कि यह इन्हें भरकर ले जाने की फिराक में है। इसी पर गो रक्षा सेवा दल के सदस्यों ने दो दिन से लगातार उन पर कड़ी नजर रखी थी। बुधवार अल सुबह करीब दो बजे एक ट्रक जिस पर पंजाब का नंबर अंकित था में गाय व बैलों को भरा गया। भरने के उपरांत ट्रक सुबह 6 बजे कोटकपुरा से डबवाली होते हुए टोल प्लाजा खुईयां के नजदीक पहुंचा। ट्रक को एक डिजायर गाड़ी रास्ता बता रही थी। जब गो रक्षा सेवा दल के नाका लगाने की सूचना मिली तो डिजायर गाड़ी टोल नाके को क्रॉस करते हुए आगे निकल गई। जबकि ट्रक ने गो रक्षा सेवा दल की गाड़ी को टक्कर दे मारी। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की मुस्तैदी से ट्रक चालक ट्रक को भगाने में नाकाम रहा। पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तो तिरपाल से ढके ट्रक में से 19 बैल व दो गाय घायल अवस्था में ठूंस ठूंस कर भरे मिले। अत्यधिक सर्दी के कारण कुछ बैल तो बेहोशी की हालत में पाए गए। जब पुलिस ने उनसे जानकारी प्राप्त करनी चाहिए तो ट्रक में मौजूद तीनों लोग पशुओं को ले जाने के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। जिस कारण संदेह के घेरे में आ गए। पुलिस ने मौके पर ड्राइवर हरप्रीत सिंह निवासी कोटकपुरा, तरसेम सिंह निवासी कोटकपुरा व कृष्ण सिंह निवासी थोड़ा कोटकपुरा को पकड़ लिया है। ट्रक में भरे 19 बैलों वह दो गायों को नंदीशाला डबवाली में भेजा गया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें