फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित रेल दुर्घटना से बचाने वाले लोको पायलट को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के साहसी लोको पायलट सतीशचंद्र एन को उनके कार्य के प्रति सतर्कता और जागरूक रहते हुए संभावित दुर्घटना को टालने के कारण सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

30 जून की घटना है। हिसार जींद पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पर लोगों पायलट सतीश चंद्र एन ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान लोको पायलट ने जब सिरसा स्टेशन पर गाड़ी का ठहराव हुआ, तो इंजन का अंडर गियर सेफ्टी फिटिंग की जांच की। इसमें पाया कि लोको संख्या 16612 के राइट साइड में रियर बोगी के व्हील संख्या 5 व 6 के बीच बीम क्रेक है। सतीशचंद्र ने शीघ्रता से निर्णय लेते हुए इंजन लोको को विफल घोषित कर दूसरे लोको की मांग की। इस प्रकार सुरक्षा के प्रति इनकी जागरूकता के कारण संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। उनकी इस सूझबूझ की वजह से जान माल का नुकसान होने से बच गया। इस सराहनीय कार्य के चलते मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को मंडल कार्यालय में सतीश चंद्र एन को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें