फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बप्पां के मुख्य बाजार में अवैध रूप से चल रहा था ठेका, विभाग ने छापेमारी कर ली शराब कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने गांव बप्पां में एक शिकायत के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब ठेके से शराब कब्जे में ली है। इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में केस दर्ज करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवाओं ने बप्पां के मुख्य बाजार में अवैध रूप से ठेका बनाकर शराब की बिक्री करने की सूचना उपायुक्त व आबकारी विभाग सहित अन्य अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद विभाग की टीम ने पहुंचकर दुकान की तलाशी लेनी चाही तो ठेकानुमा कमरा बंद पाया गया। जिसके बाद अधिकारियों ने दुकान मालिक को मौके पर बुलाकर उससे पूछा गया तो उसने सफाई देते हुए कहा कि उसने ये कमरा मुकलान निवासी सुरेंद्र को किराए पर दे रखा है। जिसके बाद विभाग ने कमरे का ताला तुड़वाकर देखा तो उसमें शराब का भंडारण पाया गया। सूचना के बाद सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जब उक्त व्यक्ति से शराब की बिक्री व ठेके बारे लाईसेंस मांगा तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद विभाग ने दुकान में रखी शराब को कब्जे में ले लिया। विभाग ने उक्त दुकान से करीब 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 20 बोतल बीयर व 82 बोतल ठेका देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। युवा सोम सिंह ने उक्त जगह पर शराब की बिक्री को लेकर पूर्व थाना प्रभारी मंदीप सिंह को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा भी गांव के ही एक स्कूल संचालक ने भी विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी थी लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद यूथ क्लब के सदस्यों ने करीब सप्ताह पूर्व उपायुक्त को शिकायत दी थी। जिसके बाद आबकारी विभाग के निरीक्षक सुरेश कुमार ने इस पर कार्रवाई की। निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही कार्यभार संभाला है। इस अवैध ठेके बारे सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। ठेका संचालक के पास किसी तरह के कोई दस्तावेज नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें