सिरसा। बाबा सरसाईंनाथ के नाम पर सिरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। टेंडर को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कत है, उसे दूर करवाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को लेकर जो भ्रम पैदा किया जा रहा है वह गलत है। विधायक गोपाल कांडा ने बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जिन्हें कॉलेज बनने से परेशानी है।
विधायक गोपाल कांडा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी एनडीए का हिस्सा है। जो भी एनडीए की ओर से जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसे निभाया जाएगा। जेजेपी और बीजेपी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सौदेबाजी नहीं की। गठबंधन के नाम पर सौदेबाजी करने वालों में वे शामिल नहीं है।
विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ है। पीएम की नीतियों का सकारात्मक परिणाम मिला है और देश आगे बढ़ रहा है। जनसमर्थन के बलबूते ही एनडीए का 400 पार का नारा सही साबित होगा। सिरसा में इंडस्ट्रियल टाउनशिप लाने के प्रयास जारी हैं। इससे युवाओं को नौकरियां मिल सकेगी और रोजगार मिलने से युवा नशे से भी दूर होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अच्छे कार्य पचते नहीं। कभी श्री राम की शोभायात्रा, कभी धार्मिक आयोजनों पर उंगली उठाते हैं।