फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरपंचों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में प्रदर्शन करने के लिए जाते कांग्रेस नेता व अन्य।
विज्ञापन
सिरसा। ई-टेंडरिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर लाठीचार्ज और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को सड़कों पर उतरी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय पहुंचकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ रोष भी जताया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ता और नेताओं ने रोष मार्च निकाला। ई-टेंडरिंग और गैस के सिलिंडर के रेटों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता बरनाला रोड पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के निकट एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय की ओर बढ़े। लघु सचिवालय पर आगे बढ़ते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका। हालांकि एक बार धक्का-मुक्की होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद सीटीएम सिरसा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेसजनों से ज्ञापन हासिल किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस राजकुमार शर्मा, सुभाष जोधपुरिया, प्रदेश प्रतिनिधि राजेश चाडीवाल, पूर्व चेयरमैन अमीर चावला कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें