फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाल दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 22 अक्तूबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

Sat, 12 Oct 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला बाल कल्याण परिषद (बाल भवन) में बाल दिवस के अवसर पर 14 से 22 अक्तूबर तक विभिन्न वर्गों में 44 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि बच्चों के पंजीकरण किए जा रहे है। इसमें पांचवीं कक्षा तक प्रथम समूह छठी से आठवीं कक्षा तक द्वितीय समूह, नौवीं से दसवीं कक्षा तक तृतीय समूह और 11वीं से 12वीं कक्षा तक चतुर्थ समूह बनाए गए हैं। विभिन्न समूहों में सोलो डांस, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस, रंगोली, सोलो सोंग, ग्रुप डांस, स्कैंचिग आन द स्पाट बेस्ट ड्रामेबाज कलश डेकोरेशन क्लासिक सोलो डांस, डेक्लामेशन कोनटेस्ट, हैंडराइटिंग हिंदी एवं इंग्लिश पैट्रियोटिक ग्रुप सोंग, क्ले मॉडलिंग, दीया कैंडल, कार्ड, मेकिंग, वन एक्ट प्ले व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है और अभिभावक भी बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते है। इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चें मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें