फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: त्रिवेणी युवा महोत्सव के साक्षी बनेंगे कॉलेज, कई जगह हो सकते हैं कार्यक्रम

Fri, 15 Sep 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
युवा कल्याण निदेशालय की निदे​शिका डॉ. मंजू नेहरा सभी प्राचार्यों की बैठक लेती हुई।
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय 10वें त्रिवेणी युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। त्रिवेणी युवा महोत्सव को लेकर युवा कल्याण निदेशालय के सभागार में शुक्रवार को 64 कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक युवा वेलफेयर मंजू नेहरा व अतिरिक्त निदेशक राजेश छिकारा ने की। इस दौरान कॉलेजों के प्राचार्यों ने अपने सुझाव युवा महोत्सव को लेकर दिए। कई प्राचार्यों ने सुझाव दिया कि क्यों न एक कॉलेज के बजाय विभिन्न कॉलेजों की अलग - अलग विधाओं को बांट दिया जाए। एक कॉलेज में एक विधा आयोजित हो जाए। बैठक में हालांकि कोई निर्णय नहीं हो पाया, लेकिन उम्मीद है कि इस बार होने वाले युवा महोत्सव के कई कॉलेज साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में भी कुछ गतिविधियां युवा महोत्सव में होने की उम्मीद जगी है। वहीं सामने आया कि 50 प्रतिशत कॉलेज युवा महोत्सव में भाग ही नहीं लेते। जो चिंता का विषय है। निदेशक युवा वेलफेयर ने भी इस मामले में चिंता व्यक्त की है। बैठक में सिरसा जिले के कॉलेजों के अतिरिक्त रतिया, टोहाना, डबवाली, फतेहाबाद, भट्टू, रानियां के कॉलेज के प्राचार्य पहुंचे। जिसके तहत निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने कहा कि इस बार युवा महोत्सव के स्थान में बदलाव किया जा सकता है। यदि कोई कॉलेज में महोत्सव करवाना चाहता है तो वो अपना नाम दर्ज करवा सकता है। इस बात पर सभी ने सहमति जताई। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर राकेश व रवि सैनी मौजूद रहे।




महोत्सव के लिए 4 कॉलेजों के नाम आए सामने
निदेशालय में हुई बैठक के दौरान एमएम कॉलेज फतेहाबाद, सीएमके नेशनल महाविद्यालय, राजकीय नेशनल कॉलेज व जेसीडी के नाम आगे आए हैं। 22 सितंबर को होने वाली कमेटी की बैठक में कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने इन फैसलों पर मोहर लगाई तो इन कॉलेजों में युवा महोत्सव का आयोजन हो सकता है। संभावना है कि किसी एक कॉलेज में भी पूरा युवा महोत्सव आयोजित हो सकता है। वहीं बैठक में सभी ने युवा महोत्सव को 22 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

-


निदेशिका ने कॉलेजों को ज्यादा सांस्कृतिक गतिविधियां करवाने की दी सलाह
निदेशिका डॉ. मंजू नेहरा ने कहा कि सभी कॉलेज ज्यादा से ज्यादा सांस्कृतिक गतिविधियां करवाएं। हर साल 64 कॉलेजाें में से सिर्फ 32 से 33 कॉलेज ही युवा महोत्सव में भाग लेते हैं। ऐसे में जो कॉलेज सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग नहीं लेते हैं उन कॉलेज के युवाओं की छिपी प्रतिभा बाहर नहीं आ पाती। इसलिए सभी कॉलेज युवा महोत्सव में भाग लें।

-


शुक्रवार को सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को बैठक के लिए बुलाया गया। इस दौरान 10वें त्रिवेणी युवा महोत्सव के लिए सुझाव मांगे गए। इस बार महोत्सव विश्वविद्यालय के अलावा कहीं और या फिर अलग - अलग स्थान पर भी हो सकता है। इस पर फैसला 22 सितंबर को होने वाली बैठक के दौरान कुलपति महोदय की ओर से लिया जाएगा। - डॉ. मंजू नेहरा, निदेशक, युवा कल्याण निदेशालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें