फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूरा दिन ठंडी हवाओं ने सताया, 15 मिनट के लिए निकली धूप

Tue, 02 Jan 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पिछले एक सप्ताह से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर का तापमान सामान्य से छह-सात डिग्री तक गिर गया है। मंगलवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं और मात्र 15 मिनट के लिए धूप निकली। हालांकि कोल्ड डे का कहर जारी रहा। इस कारण पार्कों में घूमने वाले लोगों की संख्या कम रही। गोरखधाम ट्रेन पौने चार घंटे की देरी से सिरसा पहुंची। अन्य रेलगाड़ियां भी 15 मिनट से आधे घंटे तक की देरी से पहुंच रहीं हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा।
विज्ञापन





इतनी रेलगाड़ियां प्रभावित

- गोरखधाम - हिसार से सुबह 10:40 बजे सिरसा पहुंचती है जो आज शाम 2:44 बजे पहुंची।

- श्री गंगानगर - हिसार से शाम छह बजे सिरसा पहुंचती है, जो शाम 6:50 बजे सिरसा पहुंची।

- किसान एक्सप्रेस - हिसार से 7:30 बजे सिरसा पहुंचती है जो रात 7:50 बजे सिरसा पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें