फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शीतलहर का प्रकोप, घरों में दुबके लोग, अधिकतम तापमान सात डिग्री व न्यूनतम एक डिग्री गिरा

Tue, 23 Jan 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को पूरा दिन धूप न निकलने और ठंडी हवा चलने से लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई। सर्द मौसम के कारण गोरखधाम सात घंटे देरी से सिरसा पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को जहां पूरा दिनभर धूप निकली, वहीं मंगलवार को लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज रहा था।
विज्ञापन





पिछले सप्ताह का तापमान



तारीख, अधिकतम, न्यूनतम



- 23 जनवरी, 10, 5



- 22 जनवरी, 17, 6



- 21 जनवरी, 16, 8



- 20 जनवरी, 13, 8



- 19 जनवरी, 13, 8



- 18 जनवरी, 11, 6



- 17 जनवरी, 11, 4



- 18 जनवरी,13, 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें